कोडरमा घाटी में ट्रक और हाईवा की टक्कर:गिट्टी लोड कर बिहार जा रही थी हाईवा, चार लोग गंभीर रूप से घायल

कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच-20 पर रविवार को कोडरमा घाटी में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। डोमचांच से गिट्टी लोड कर बिहार जा रही एक हाईवा की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही चावल लदे ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक व हाईवा में सवार चालक व उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवा का चालक केबिन में फंसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद हाईवा का चालक केबिन में फंस गया था। जबकि ट्रक के चालक और उपचालक तथा हाईवा के उपचालक को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद हाईवा चालक को केबिन से बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। हाईवा चालक और खलासी नवादा के रहने वाले इस सड़क हादसे में घायल हाईवा चालक की पहचान नवादा (बिहार) निवासी अनुज कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि हाईवा के उपचालक प्रमोद कुमार (26 वर्ष) भी नवादा के ही रहने वाले हैं। वहीं चावल लदी ट्रक के चालक महेंद्र यादव (42 वर्ष) हजारीबाग के बनासो और उपचालक नीरज यादव (22 वर्ष) गिरिडीह के बेको गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। बिहार से ओडिशा जा रहा था ट्रक बताया गया कि ट्रक में चावल लोड कर बिहार से उड़ीसा ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही ट्रक और हाईवा को कोडरमा घाटी से हटाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। ———————————————– इस खबर को पढ़ें…. कोडरमा-गिरिडीह रोड पर हुआ हादसा:हाईवा ने टेम्पो को मारी टक्कर, महिला की मौत, चार गंभीर घायल कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना कानिकेंद जंगल के पास हुई, जहां एक हाईवा ने एक टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, टेम्पो डोमचांच से सब्जी लोड कर गिरिडीह जिले के घोड़थम्भा की ओर जा रहा था। इसी दौरान नवलशाही थाना क्षेत्र के कानिकेंद जंगल के पास तेज रफ्तार हाईवा ने पीछे से टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो में बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी चार सवार घायल हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *