छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति कमर दर्द से परेशान थे। आरोपी राजेश्वर यादव (39) पीड़िता के घर पहुंचा। उसने कहा कि वह तालाब के पास एक जगह से दवा देगा। उसने खुद को दर्द निवारक दवा बनाने वाला बताया। पीड़िता 29 वर्षीय महिला है। 28 मई 2025 को वह आरोपी के साथ तालाब के पास गई। वहां आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। फिर रेप किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। मामला फरसाबहार थाना क्षेत्र का है। जंगल से पकड़ाया आरोपी पीड़िता ने 29 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 116(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को फरसाबहार क्षेत्र के जंगल से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वह पहले से आदतन अपराधी 39है और 2016 में भी उस पर मारपीट का केस दर्ज है। गिरफ्तार कर भेजा जेल एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है। महिला संबंधी अपराधों में शामिल किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


