बठिंडा में नशा तस्करों से भिड़े पूर्व सैनिक:हालत गंभीर, नशा मुक्ति अभियान चलाने को लेकर हुआ हमला

बठिंडा के भाई बख्तोर गांव में नशा तस्करी का विरोध करने वाले पूर्व सैनिक रणबीर सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। नशा तस्करों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और उनके पैर तोड़ दिए। घायल रणबीर को बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रणबीर सिंह पिछले कुछ समय से गांव में बनी कमेटी के साथ मिलकर नशा मुक्ति अभियान चला रहे थे। वे नशा बेचने वालों का विरोध कर रहे थे। इसी कारण नशा तस्कर उनसे रंजिश रखते थे। पहले भी कई बार उनके साथ झगड़े हो चुके थे। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस में शिकायत की। लेकिन गांव में आज भी खुलेआम नशे की बिक्री हो रही है। नशे की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप गांव बेचने के पोस्टर लगा दिए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार नशे के खिलाफ अभियान तो चला रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *