जशपुर पुलिस का ‘कॉम्बिंग गश्त महा अभियान’:15 थानों और 8 चौकियों में कार्रवाई, 13 वारंटी पकड़ाए; असामाजिक तत्वों को दी चेतावनी

जशपुर पुलिस ने शनिवार रात कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ‘कॉम्बिंग गश्त महा अभियान’ चलाया। जिले के 15 थानों और 8 पुलिस चौकियों से 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान एक साथ निकले। टीमों ने चिन्हित गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों, सजायाफ्ता और माफीनामा अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने 50 से अधिक निगरानी बदमाशों की पहचान कर पूछताछ की। अभियान में 3 गिरफ्तारी वारंटी और 10 स्थाई वारंटी वाले अपराधियों को पकड़ा गया। पुलिस ने देर रात तक संदिग्धों की जांच की। कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भी तलाशी ली गई। असामाजिक तत्वों को दी चेतावनी एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चले इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने समन्वय किया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि यह अभियान अपराधियों में भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए चलाया गया। असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गई है कि कानून का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *