गिरिडीह सेंट्रल जेल के बंदी ने की सुसाइड की कोशिश:नाबालिग को भगाने का है आरोप, समय रहते बची जान, चल रहा इलाज

गिरिडीह सेंट्रल जेल में उस समय हड़कंप मच गया, जब जेल में बंद एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपी युवक की पहचान गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ निवासी रामचंद्र मिस्त्री के 20 वर्षीय पुत्र नवीन मिस्त्री के रूप में हुई है। नवीन पर एक नाबालिग लड़की को भगाकर हैदराबाद ले जाकर शादी करने का आरोप है। लड़की के परिजनों की शिकायत पर गावां पुलिस ने छानबीन शुरू की थी, जिसके बाद तीन दिन पूर्व युवक खुद लड़की के साथ थाना पहुंचा और सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। कारा के अंदर की घटना से मचा हड़कंप जेल के अंदर नवीन मिस्त्री ने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि समय रहते जेल प्रबंधन को इसकी सूचना मिल गई और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नवीन को बचा लिया गया। जेल प्रशासन ने बिना देरी किए युवक को गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा। जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। आत्महत्या की कोशिश किस कारण से की गई, इसको लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि नवीन मानसिक दबाव में था। पुलिस की कार्रवाई के बाद सरेंडर करने आया था युवक जानकारी के अनुसार, नवीन मिस्त्री कुछ दिन पूर्व एक नाबालिग लड़की को भगाकर हैदराबाद चला गया था। वहां दोनों ने शादी कर ली थी। इस घटना के बाद लड़की के परिजनों ने गावां थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। थानेदार अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी, जिससे दबाव में आकर नवीन तीन दिन पहले खुद लड़की के साथ थाना पहुंचा और सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जेल अधीक्षक ने की पुष्टि, स्थिति स्थिर गिरिडीह सेंट्रल जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जेल में बंदी नवीन मिस्त्री ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते जेल प्रशासन को इसकी जानकारी मिल गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। अधीक्षक ने बताया कि बंदी की स्थिति अभी स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *