अमृतसर में 3 अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गिरफ्तार:8 विदेशी पिस्टल बरामद; पाकिस्तानी संबंध सामने आया, कार में घूम रहे थे तीनों

खुफिया इनपुट पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर देहात पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक नाकाबंदी के दौरान 8 अत्याधुनिक विदेशी पिस्टल बरामद की हैं। यह ऑपरेशन गांव बराड़ और कोहाला के बीच लिंक रोड पर अंजाम दिया गया। डीजीपी गौरव यादव की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध अवस्था में कार में घूर रहे 3 व्यक्तियों को रोका गया। जब उनसे पूछताछ शुरू की गई तो पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की। संदेह गहराया और उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के संपर्क में एक मुख्य संदिग्ध डग नाम का व्यक्ति भी था, जो मानावाला का निवासी है। पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में आरोपी प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि ये आरोपी पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों के साथ तकनीकी और वैज्ञानिक रूप से सक्रिय संपर्क में थे। इनका उद्देश्य भारतीय सीमा में हथियारों की तस्करी करना था और इसके लिए वे कई स्तरों पर साजिश रच रहे थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश के लिए जांच को तेज कर दिया गया है। फिलहाल आरोपियों के बैकवर्ड और फ्रंट लिंकेज की जानकारी हासिल की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *