अबोहर मे मेडिकल स्टोर पर छापेमारी:पुलिस ने 6 दुकानों की जांच की, डीएसपी बोले-प्रतिबंधित दवाएं बेचने पर होगी कार्रवाई

पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत रविवार को फाजिल्का जिले के अबोहर में मेडिकल स्टोर की जांच की गई। ड्रग इंस्पेक्टर हर्षिता बंसल और डीएसपी तेजिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। सिटी नंबर 2 की प्रभारी प्रमिला के साथ टीम ने नई आबादी और राजीव नगर समेत शहर के करीब 6 मेडिकल स्टोर की जांच की। जांच में किसी भी दुकान से कोई प्रतिबंधित या नशीली दवाएं नहीं मिलीं। अधिकारियों ने बताया कि यह जांच अभियान रात तक जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार विशेष रूप से मोहल्लों और गलियों में स्थित मेडिकल स्टोर्स पर नजर रखी जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर और डीएसपी ने चेतावनी दी है कि अगर कोई मेडिकल स्टोर संचालक प्रतिबंधित दवाएं बेचता पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने कहा कि पूरी जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कहीं से कोई प्रतिबंधित सामग्री मिली है या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *