जगराओं में पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनाव:धरना स्थल पर शैड डालने से रोका, ग्रामीण बोले-डीएसपी ने दी थी अनुमति

पंजाब के जगराओं में गांव अखाड़ा की बायो गैस फैक्ट्री विवाद में नया मोड़ आ गया है। रविवार को धरना स्थल पर शैड डालने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। पिछले एक साल से फैक्ट्री के विरोध में धरना जारी है। जानकारी के अनुसार पिछले महीने पुलिस ने धरना स्थल पर बने शैड को हटा दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने गर्मी से बचाव के लिए किराए पर जमीन लेकर नया शैड बनाने का प्रयास किया। गांव के सरपंच जसवीर सिंह और अन्य ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार को डीएसपी ने जमीन पर निशान लगाकर शैड डालने की अनुमति दी थी। लेकिन रविवार को जब ग्रामीण शैड डाल रहे थे, तब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आकर काम रुकवा दिया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस विभाग में आपसी तालमेल की कमी का आरोप किसान नेता कमलजीत सिंह खन्ना ने पुलिस विभाग में आपसी तालमेल की कमी की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी कुछ कहता है, दूसरा कुछ और कहता है। उन्होंने पुलिस को फैक्ट्री मालिक का पक्ष न लेने की चेतावनी दी। बायो गैस फैक्ट्री का विरोध ग्रामीणों का कहना है कि वे फैक्ट्री के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेंगे। उनका मानना है कि यह फैक्ट्री उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगी। हालांकि, अगर फैक्ट्री मालिक इस स्थान पर कोई अन्य व्यवसाय शुरू करना चाहे, तो ग्रामीण उसका स्वागत करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *