घर के टॉयलेट में छिपकर बैठा था तेंदुआ, VIDEO:हिलता हुआ पूंछ देखकर भागे घर वाले; रेस्क्यू के बाद छत से कूदकर जंगल चला गया

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक तेंदुआ घर में घुस आया। सोनामगर गांव में उत्तम साहू के घर के टॉयलेट में वह छिपकर बैठा था। रविवार को घर वालों ने दरवाजे से झांककर देखा तो किसी जानवर का पूंछ दिखा, जिसके बाद बड़े जानवर होने की आशंका में दरवाजा बंद कर दिए। मामला नगरी इलाके का है। तेंदुए को टॉयलेट से आंगन होते हुए बाहर निकाला गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। तेंदुआ छत से पर्दे में आया और फिर सड़क पर आ गया। कुछ लोगों को देखकर वह पहले उनकी तरफ दौड़ा, लेकिन डर के कारण सीधे पहाड़ी की ओर भाग गया। वन विभाग के मुताबिक, तेंदुए की उम्र करीब 10 साल की थी। सुरक्षित तेंदुए को पहाड़ की तरफ खदेड़ा उत्तम साहू के परिवार वालों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को घर से दूर रखा गया। घर के पास पहाड़ी इलाका होने के कारण, वन विभाग ने तेंदुए के लिए एक सुरक्षित निकास मार्ग बनाया। लोगों ने एक-दूसरे को सतर्क करने के लिए आवाजें लगाईं। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। तेंदुआ जाने के बाद गांव के लोगो ने राहत की सांस ली। देर रात गांव में घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। कब घुसकर बैठा किसी को नहीं पता बिरगुडी रेंज के रेंजर दीपक गावड़े ने बताया कि, उत्तम साहू के घर टॉयलेट बना हुआ है जिसका उपयोग नही किया जा रहा था। वहां पेंट के डिब्बे भारी मात्रा में रखे हुए थे। तेंदुआ कब घुस कर बैठ किसी को अंदाज नही लगा। जब परिजन सामान निकालने के लिए टॉयलेट की ओर गए तो तेंदुए का पूछ नजर आया। ऊपर चढ़ने पर देखा गया तो करीब 10 साल की उम्र का तेंदुआ बैठा हुआ था। वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम उत्तम साहू के घर पहुंची। तेंदुआ को बाहर निकालने के लिए गांव में मुनादी की गई। रेंजर में यह भी बताया उत्तम साहू के घर से करीब 50 मीटर दूरी पर जंगल का पहाड़ी इलाका है। तेंदुआ निकलकर सीधे उसी इलाके की ओर भाग गया। जब तेंदुआ घर से बाहर निकला तो, वह छत और छानी से होते हुए सीधे पर्दे से छलांग लगा कर रोड क्रॉस करके जंगल की ओर चला गया। ……………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… तेंदुए ने मुर्गे को खाया और कुत्ते पर किया अटैक…VIDEO:कांकेर में डॉक्टर-शिक्षक के घर में घुसा; 2024 में 3 बच्चों पर हमला,एक की मौत छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेंदुए का आतंक है। मंगलवार की रात एक शिक्षक के घर में घुस गया। सामान के पीछे छिपकर बैठा रहा। करीब 3 घंटे बाद जंगल की तरफ भाग गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ 2 दिन में 3 अलग-अलग जगहों पर दिखा है। मामला कांकेर और सरोना रेंज का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *