बरनाला में गुरुद्वारा साहिब की बेअदबी की कोशिश:रुमाला साहिब को उठाने लगा, सेवादारों ने दौड़कर पकड़ा

पंजाब के बरनाला में गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की कोशिश का मामला सामने आया है। सेवादारों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। संदिग्ध की पहचान 65 वर्षीय सज्जन सिंह के रूप में हुई है। घटना गहल गांव की है। तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार टेक सिंह धनौला के अनुसार, ऐतिहासिक गुरुद्वारा में घटी यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। संदिग्ध व्यक्ति गुरु ग्रंथ साहिब के पास गया और उसने रुमाला साहिब को उठाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सेवादारों ने उसे रोका। इसके बाद वह नीचे उतर गया, जहां सेवादारों ने उसे पकड़ लिया। डीएसपी जितेंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी इकट्ठा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेअदबी नहीं हुई है, केवल कोशिश की गई है। पुलिस संदिग्ध को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *