दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, देवर-भाभी सहित तीन की मौत:अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर तेज रफ्तार में टकराए बाइक सवार, एक की हालत गंभीर

अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग में रविवार शाम दो बाइकों में हुई सीधी भिड़ंत में देवर-भाभी सहित तीन की मौत हो गई, वहीं एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा पुल के पास हुआ। मौके पर पहुुंंची पुलिस ने सभी को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां तीन लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के कसकेला निवासी करन यादव (20 वर्ष) अपनी प्रेग्नेंट भाभी रिया यादव (21 वर्ष) को बाइक से लेकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज इलाज कराने के लिए ला रहा था। अंबिकापुर-बनारस मार्ग में चठिरमा पुलिया के पास तेज रफ्तार में उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक में एक नाबालिग और उसके नाबालिग साथी सवार थे। तीन की मौत, एक गंभीर
हादसे की सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल चारों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद देवर-भाभी करन यादव और रिया यादव सहित बाइक सवार नाबालिग देव मंडल (16 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। देव मंडल मूलतः ओडिशा के संबलपुर का निवासी था और अपने मामा के घर आया था। घायल नाबालिग की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सिर में चोट के कारण हुई मौत
दोनों बाइकों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि चारों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए। हादसे में तीनों मृतकों के सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आईं। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया गया है। घटना की सूचना पर मृतकों के परिजन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। सभी मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सोमवार को शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में 2 सड़क हादसों में 6 की मौत:छुईखदान में खाई में गिरा मालवाहक; बलरामपुर में 2 बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर छत्तीसगढ़ में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में माजदा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। गाड़ी में सवार 10 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *