केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले पूर्व विधायक:कुम्हारी टोल प्लाजा बंद करने की मांग, विकास उपाध्याय बोले- मंत्री ने दिया आश्वासन

छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग के बीच संचालित कुम्हारी टोल नाके को बंद करने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रविवार को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुलाकात की। नागपुर पहुंचकर प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री को गलत तरीके से संचालित हो रहे टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर आवेदन दिया। मुलाकात के दौरान विकास ने परिवहन मंत्री को बताया कि, 60 किलोमीटर के दायरे में कुम्हारी का टोल प्लाजा संचालित हो रहा है। केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद कर देंगे। छत्तीसगढ़ के अन्य टोल प्लाजा की भी जानकारी मंगाकर उस पर भी निर्णय लिया जाएगा। लंबे समय से कर रहे प्रदर्शन विकास उपाध्याय लंबे समय से कुम्हारी टोल प्लाजा बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। विकास ने बताया कि हमारे प्रतिनिधि मंडल ने केन्द्रीय परिवहन मंत्री से मिलने का समय मांगा था और रविवार को नागपुर के निजी निवास में मुलाकात हुई। विकास ने मंत्री को बताया कि, टोल प्लाजा की समय अवधी पूरी होने के बाद भी टोल वसूली जारी है। कई सालों से लगातार कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर आंदोलन किए जा रहे हैं। इस आंदोलनों में सहभागिता के लिए सत्ता पक्ष के सांसदों से भी सहयोग की मांग की गई थी l दिल्ली और नागपुर में करेंगें प्रदर्शन उपाध्याय ने कहा कि, अगर जल्द कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने का निर्णय नहीं लिया गया। छत्तीसगढ़ के अंतर्गत और भी अन्य 60 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 2 टोल प्लाजा का संचालन बंद नहीं किया गया, तो दिल्ली स्थित जंतर मंतर में रायपुर से जाकर धरना दिया जाएगा। वही परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के संसदीय क्षेत्र नागपुर में उनके निवास में प्रदर्शन किया जाएगा l 54 किलोमीटर की दूरी में तीन टोल प्लाजा कांग्रेस नेताओं ने बताया कि, रायपुर से दुर्ग के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 (पूर्व NH-6) पर संचालित कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर जन आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। केवल 54 किलोमीटर की दूरी में तीन टोल प्लाजा-मंदिर हसौद (किमी 258), कुम्हारी (किमी 281), और दुर्ग (किमी 312) संचालित हो रहे हैं। यह भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। जिसमें दो टोल प्लाजा के बीच कम से कम 60 किलोमीटर की दूरी अनिवार्य की गई है। लेकिन यहां 54 किलोमीटर के दायरे में तीन-तीन टोल प्लाजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *