आरपीएफ के जवान की मुस्तैदी ने एक व्यक्ति और उसके बच्चे की जान बचा दी। रविवार को ट्रेन संख्या 12817 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस रांची से छूटी थी, जो 4.16 बजे शाम में मुरी स्टेशन पहुंची। जब ट्रेन मुरी स्टेशन पर रुकी थी, तो रांची से ट्रेन में चढ़ा एक व्यक्ति अपने बच्चे के लिए कुछ खरीदने के लिए मुरी स्टेशन में बच्चे के साथ उतरा। इतने में ट्रेन आगे बढ़ने लगी। वह व्यक्ति ट्रेन को पकड़ने के लिए अपने बच्चे को गोद में लेकर दौड़ने लगा। ट्रेन ने स्पीड पकड़ ली थी। इतने में ही वहां तैनात आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने जान की परवाह किए बगैर काफी मुस्तैदी के साथ यात्री को उसके बच्चे के साथ पकड़ कर ट्रेन के विपरीत साइड डाइव मार कर गिरा दिया। उसे हल्की चोट भी आई, लेकिन उसने दोनों यात्री को सुरक्षित बचा लिया। मुरी के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक के उत्कृष्ट कार्य के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। संतोष कुमार की इस बहादुरी पर सभी ने सभी ने उसे बधाई दी है। आरपीएफ जवान ने धक्का देकर दूसरी तरफ गिरा दिया। दौड़ कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था यात्री। मुस्तैद जवान ने यात्री को उसके बच्चे के साथ पकड़ कर ट्रेन के विपरीत साइड डाइव मार कर गिरा दिया


