सिटी रिपोर्टर | बोकारो झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को बोकारो महानगर समिति के अध्यक्ष मंटू यादव की देखरेख में चास नगर समिति के लिए विभिन्न वर्ग संगठनों के गठन को लेकर बैठक हुई। यह बैठक चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया की अध्यक्षता में मारवाड़ी पंचायत भवन में हुई। बोकारो महानगर उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल के नेतृत्व में दर्जनों महिला और पुरुषों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के बो कारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशों का अनुपालन और जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करना एक-एक कार्यकर्ताओं का दायित्व है। कहा कि इसका प्राथमिक उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में एक सशक्त और प्रभावशाली संगठन तैयार करना है। केंद्रीय अध्यक्ष का स्पष्ट निर्देश है कि सभी वर्ग संगठनों को मजबूती से खड़ा किया जाए।


