विश्व पर्यावरण दिवस पर चिकित्सकों ने किया पौधरोपण

बोकारो | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोकारो डेंटल एसोसिएशन ने श्रीराम कृष्ण विवेकानंद संघ परिसर में पौधरोपण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और वृक्षों के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। इस दौरान 40 पौधे लगाए गए। अभियान में 60 दंत चिकित्सकों ने भाग लिया। इनमें बोकारो डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जॉन लियू, सचिव डॉ. देवेन्द्र और मुख्य आयोजक डॉ. मैत्रेयी, डॉ. काशमा, डॉ. अन्नू, डॉ. प्रभाकर, डॉ. संजय, डॉ. समरेन्द्र, डॉ. सांतनु, डॉ. सुमित, डॉ. राजेश, डॉ. अमरेश, डॉ. एसआर महतो, डॉ. निकेत, डॉ. माथुर आदि शामिल थे। श्रीराम कृष्ण विवेकानंद संघ के अध्यक्ष मुंशी, सचिव प्रणब मित्रा, प्रवीण कुमार, प्रभाकर पैटंडी, आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *