बिजली की तार पर कई जोड़ और लकड़ी की सपोर्ट, एक महीने में 15 दिन बिजली मिलती

वार्ड नंबर-1 के अंतर्गत आते अमन नगर नजदीक बाजीगर इलाके में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से जुगाड़ के सहारे चल रही है। यहां बिजली की तारें इतनी नीची हैं कि लोगों के घरों की दीवार के सहारे लटक रही है। दरवाजा खोलते ही तारें सिर से टकराती हैं। यही नहीं 11केवी तारों को जहां लकड़ी की सपोर्ट से आपस में दूरी बनाई हुई है वहीं तारों को नया डालने की बजाए कई जोड़ लगा रखे हैं। जोकि गर्मियों में अकसर टूट जाते हैं। बाजीगर एरिया में रहने वाले लोगों को महीने में मुश्किल से 15 दिन ही नियमित बिजली नसीब होती है। बाकी दिनों में या तो लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, या फिर घंटों बिजली गुल रहती है। लोग बोले-आंधी के बाद 3 से 4 दिन नहीं आती बिजली बाजीगर एरिया के ओम प्रकाश ने बताया कि गत दिनों जब तेज हवा चली थी तो 3-4 दिन बिजली व पानी की किल्लत झेलनी पड़ी थी। शनिवार को भी 4 बजे तेज हवा चली तो लाइट चली गई जोकि अभी तक नहीं आई। वहीं लक्ष्मण ने बताया कि वह 22 सालों से यहां पर रह रहे हैं। शुरू से ही यहां पर ऐसे हालात हैं। जब भी गर्मी शुरू होती है तो ऐसे हालात बन जाते हैं। बिजली मुलाजिम फॉल्ट ठीक करने आते हैं परंतु नई तार डालने की बजाए जोड़ लगा कर चले जाते हैं। इलाके के सतपाल ने बताया कि 4 बजे बिजली जाने के बाद 1912 पर फोन कर कई शिकायतें लिखवाईं। वहीं, इलाका पार्षद को भी फोन कर बताया। उन्होंने कहा कि बिजली मुलाजिम को बोल दिया है परंतु कोई भी नहीं आया। इंडस्ट्री एरिया में 13 घंटे बिजली प्रभावित रही: रविवार को विश्वकर्मा इंडस्ट्री एरिया, कंगनवाल पूरा एरिया, जसपाल बांगड़ रोड, गुरु किरपा कंडा एरिया, राज कास्टिंग वाली गली, टेक्सला इंडस्ट्री, मेन जीटी रोड अपोजिट स्टेशन एरिया, हिंदुस्तान बीएस वाली गली, बाटा प्रधान वाली गली, सुधीर फोर्जिंग, गोबिंद रबर, सुआ रोड, समथ रोड, शिव इंडस्ट्री, राजू रबर वाली गली, बिरदी कंडे का पूरा एरिया, हिंदुस्तान टायर फैक्ट्री, डीएमके इंडस्ट्री, महादेव फोर्जिंग, मान कंडा, वीर कंडा, वीके कानकॉस्ट इंडस्ट्री एरिया, पन्नू कंडा वाला एरिया, हैप्पी फोर्जिंग, गुरु किरपा कंडा, बांसल इंडस्ट्री, कबीर इंपैक्स इंडस्ट्री आदि इलाकों में सुबह 8 से रात 9 बजे तक बिजली प्रभावित रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *