गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए संस्कार क्लास श्री नैना देवी मंदिर में शुरू हुई

लुधियाना| श्री सनातन धर्म मंदिर कमेटी लुधियाना की ओर से न्यू शिमलापुरी की गली नंबर 1 स्थित श्री नैना देवी मंदिर में 1 जून से बच्चों के लिए एक घंटे की संस्कार क्लास शुरू की गई है। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को सही दिशा देने के उद्देश्य से शुरू की गई। इस पहल में उन्हें माता-पिता के चरण स्पर्श, पढ़ाई में मन लगाना, फास्ट फूड से होने वाले नुकसान, बड़ों की इज्जत जैसे संस्कार सिखाए जा रहे हैं। मंदिर के विद्वान पंडित, पुजारी और बुजुर्ग अपने जीवन अनुभवों से बच्चों को मार्गदर्शन दे रहे हैं।कमेटी का मानना है कि अगर हर मंदिर इस तरह की पहल करे तो सनातन संस्कृति को नई पीढ़ी तक सहज रूप में पहुंचाया जा सकता है। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. अविनाश सांवल, प्रधान शांति स्वरूप, संजीव धीमान, सुरेंद्र तनेजा, हितेश शर्मा व पंडित केशव प्रसाद रतूड़ी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *