हड्डी रोगों के प्रति जागरूकता रैली निकाली

लुधियाना | भारतीय योग संस्थान भारत नगर क्षेत्र की ओर से रविवार सुबह 5:45 से 7:45 बजे तक लाजपत नगर व जवाहर नगर में रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य 4 से 8 जून तक पंछी पार्क, लाजपत नगर में लगने वाले पांच दिवसीय हड्डी रोग निवारण शिविर की जानकारी देना था। शिविर सुबह 5:45 से 7:15 बजे तक चलेगा। आज की जीवनशैली, कैल्शियम व विटामिन डी की कमी से अस्टियोपोरोसिस, गर्दन, कंधे व घुटनों का दर्द बढ़ रहा है। योगाभ्यास व आहार सुधार से इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। संस्थान के 100 से अधिक केंद्र शहर में निशुल्क चल रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान अमिता सिंगला ने की और मंत्री अशोक भुटानी ने सभी साधकों व केंद्र प्रमुखों का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *