पार्किंग विवाद में ज्वेलर पर हमला

लुधियाना| सराफा बाजार में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। राधे कृष्णा ज्वेलर्स के मालिक रुद्र निश्चिन ने आरोप लगाया कि हांडा ज्वेलर्स के संचालकों ने उनके शोरूम में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला किया। इस हमले में रुद्र और उनका वर्कर केशव गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि गेट के सामने एक्टिवा खड़ी होने से रुद्र ने केशव को गाड़ी साइड में लगवाने को कहा, जिस पर हांडा ज्वेलर्स के लोगों से कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में आरोपियों ने शोरूम में घुसकर रुद्र और केशव से मारपीट की और तेजधार हथियारों से वार किए। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी फरार हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोरूम में तोड़फोड़ भी की गई। पीड़ितों ने थाना डिवीजन नंबर-4 में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *