कंप्यूटर अध्यापकों ने आप उम्मीदवार के घर के बाहर सूबा स्तरीय रोष मार्च निकाला

भास्कर न्यूज | लुधियाना कंप्यूटर अध्यापक यूनियन पंजाब ने सूबा प्रधान गुरविंदर सिंह की अगुवाई में आम आदमी पार्टी के लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के निवास के बाहर सूबा स्तरीय रोष मार्च निकाला। सुबह से ही अध्यापक बड़ी संख्या में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक पर एकत्र होने लगे। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। इनमें छठा वेतन आयोग लागू करना, पंजाब सिविल सर्विस नियम लागू करना, डेथ केस में सभी लाभ और नियमित सेवाओं के अनुसार सभी लाभ शामिल हैं। नेताओं ने बताया कि कंप्यूटर अध्यापकों की सेवाएं वर्ष 2011 से नियमित हैं। पिछले तीन वर्षों में सरकार के साथ कई स्तरों पर मीटिंग हो चुकी हैं, जिनमें मांगों को जायज माना गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यह रोष मार्च सिर्फ प्रतीकात्मक है। जून में मोहाली स्थित शिक्षा भवन के बाहर गेट रैली की जाएगी और आने वाले समय में सरकार का बड़ा घेराव होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। रैली में हरप्रीत सिंह (जनरल सचिव), हरजीत सिंह संधू, अनिल एरी, राखी मनन, सिकंदर सिंह, परमवीर सिंह संधू, गुरप्रीत सिंह (मानसा), हर राय कुमार (लुधियाना), रविंदर सिंह (होशियारपुर), गुरपिंदर सिंह (गुरदासपुर), दविंदर सिंह (फिरोज़पुर), राकेश सिंह खालसा (मोगा), गगनदीप सिंह (अमृतसर), ईशर सिंह (बठिंडा), लखराज सिंह (श्री मुक्तसर साहिब), हरमनप्रीत कौर (पटियाला), संदीप वालिया (लुधियाना) समेत सैकड़ों अध्यापक शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *