कांग्रेस ने निकाली संविधान सम्मान यात्रा:अंबेडकर चौक में संविधान की प्रस्तावना का किया वाचन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की डॉ. भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर FIR के विरोध में मंगलवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने अंबेडकर चौक से संविधान सम्मान यात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले अंबेडकर चौक में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। वहीं राष्ट्रगान गाकर संविधान के प्रति कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रद्धा व्यक्त की। भाजपा की मनुवादी विचारधारा हुई उजागर सम्मान यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि संसद भवन में जिस तरह से मर्यादाओं का उल्लंघन किया गया है और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जो बयान बाजी की है उससे उनकी मनुवादी विचारधारा उजागर हो गई है। इतना ही नहीं इस मुद्दे से भटकाने के लिए भाजपा ने विवाद कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया इससे भाजपा की चाल और चरित्र जग जाहिर हो गया है। सम्मान यात्रा के दौरान हाथों में थी बाबा अंबेडकर की मूर्ति संविधान सम्मान यात्रा के दौरान कांग्रेस घनघोरिया अपने हाथों में बाबा साहब की मूर्ति को लेकर चल रहे थे और कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान बचाओ के नारे और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा की मांग से संबंधित नारे लगाए जा रहे थे। अंबेडकर चौक से निकली संविधान सम्मान यात्रा घमापुर होते हुए वापस अंबेडकर चौक पर समाप्त हुई। इस यात्रा में पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव पूर्व विधायक विनय सक्सेना नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वर्तमान सौरभ शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *