जो नित्य, सर्व व्यापी है, वही सत्य सनातन धर्म है

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री सनातन धर्म समिति पंजाब के सदस्यों की ओर से श्री गीता मंदिर आदर्श नगर में त्रयोदश श्री सनातन धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। विद्वानों ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्वानों ने कहा कि सनातन का अर्थ है नित्य। जो तत्त्व सर्वदा निर्लेप, निरञ्जन, निर्विकार और सदैव स्‍वरूप में अवस्थित रहता है, उसे शाश्वत अथवा सनातन कहते हैं। जो नित्य है, सर्व व्यापक है जो सदा सर्वदा रहने वाला है जिसका न आदि है न अंत है, वह सत्य सनातन धर्म है। उन्होंने कहा कि वैदिक हिंदू सनातन धर्म के प्रति जागृति उत्पन्न करने तथा श्री सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से श्री सनातन धर्म समिति पंजाब की ओर से इस वर्ष श्री गीता मंदिर त्रयोदश श्री सनातन धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा, केएल सिंगला, शिवराम कला मंच रामलीला कमेटी मॉडल हाउस के प्रधान रजनीश कुमार, शिवम कालिया, धीरज सहगल, अशोक चौहान, पूर्व पार्षद ओंकार राजीव टिक्का, विनय शर्मा, ख्याल चंद व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम में मौजूद श्री सनातन धर्म समिति पंजाब के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *