जालंधर| थाना रामा मंडी के अधीन आते सुच्ची पिंड के सामने शनिवार और रविवार मध्य रात्रि को चोरों ने एक बैटरी की दुकान को निशाना बनाते हुए बैटरियां व इनवर्टर चुरा लिए। घटना की जानकारी दुकान मालिक को सुबह लोगों द्वारा दी गई। चोरी की घटना की शिकायत थाना रामा मंडी में दर्ज करवा दी गई है। मौके पर सीसीटीवी में चोर कैद भी हो गए हैं। जिसकी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है। जानकारी देते हुए ओपिंदर खोसला ने बताया कि देर रात सीसीटीवी में 1.15 बजे पर दो चोर आए। जिन्होंने पहले स्ट्रीट लाइट्स को बंद किया और फिर उनके शटर को तोड़ा। चोरों ने दुकान के अंदर से करीब 30 बैटरियां व 12 इनवर्टर चोरी किए। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि लम्मा पिंड से होशियारपुर रोड और सुच्ची पिंड रोड पर आए दिन चोरी व लूट की वारदातें होती रहती हैं। उसके बावजूद भी पुलिस गश्त नहीं बढ़ा रही।


