अमृतसर| सोमवार को शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 66 केवी रणजीत एवेन्यू से जुड़े 11 केवी गुमटाला, 220 केवी सिविल लाइन से चलने वाले 11 केवी तेज एलॉय और 66 केवी जीएनडीयू से चलने वाले 11 केवी होली सिटी फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 11 केवी बी ब्लॉक रणजीत एवेन्यू और 11 केवी साडा पिंड की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान इम्पीरियल सिटी, ब्लू वैली, मीरांकोट, बी ब्लॉक रणजीत एवेन्यू, गुमटाला, साहिबजादा जुझार सिंह नगर, होली सिटी आदि इलाकों की बिजली बंद रहेगी।


