जत्थेदार गड़गज्ज को 6 को समागम में शिरकत नहीं करनी चाहिए : सियालका

अमृतसर | दमदमी टकसाल के प्रमुख भाई हरनाम सिंह खालसा द्वारा जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज का विरोध करने के दागे ब्यान के बाद अब एसजीपीसी के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका ने भी जत्थेदार गड़गज्ज को अकालतख्त पर 6 जून को होने वाले समागम में भाग न लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हो सके तो जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह समारोह में न ही शामिल हो तो बेहतर होगा। क्योंकि जत्थेदार कुलदीप सिंह को सिख पंथ ने जत्थेदार के रूप में पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया है, वह सिख कौम के सर्वमान्य जत्थेदार नहीं हैं। अगर 6 जून को ब्लू स्टार आपरेशन की बरसी पर कोई विवाद अथवा टकराव होता है तो यह सिख कौम के लिए असहनीय व शर्मनाक होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *