छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक परिवार पर गाय-भैंस का मांस खाने का दबाव बनाया जा रहा है। कमेली गांव के इस परिवार पर मांस खाने के साथ दारू पीने का भी दबाव बनाते हुए मारपीट की गई। पिछले 2 महीने में 3 बार परिवार के सदस्यों की पिटाई की गई है। इसके अलावा जान से मारने की धमकी और युवक की शादी में बाधा भी डाली गई। इससे पूरा परिवार डरा हुआ है। इसी के चलते परिवार गांव छोड़कर जिला मुख्यालय में अपने रिश्तेदार के घर आ गया है। गायत्री परिवार से जुड़ा है परिवार दरअसल, गायत्री परिवार के सदस्य बनने के बाद पीड़ित पूजा-पाठ करने लगे थे। ऐसा करने से गांव के कुछ युवक इन्हें बार-बार परेशान करने लगे। अब परिवार के सदस्यों ने मामले की शिकायत भांसी थाना में की है। पुलिस ने करीब 4 से 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित बोले- हम सनातन धर्म को ही मान रहे पीड़ित परिवार की महिला मुड़े तामो का कहना है कि, मेरा परिवार पिछले कुछ समय से पूजा-पाठ में लीन है। हम गायत्री परिवार में शामिल हुए हैं, तब से गांव के लोग हमारे परिवार को परेशान कर रहे हैं। हमने अपना धर्म नहीं बदला है। सनातन धर्म को ही मान रहे हैं। गांव के कुछ लोग हम पर गाय, भैंस, बकरी का मांस खाने और दारू पीने का दबाव बना रहे हैं। बेटे की शादी हो रही थी, हवन कुंड को बर्बाद कर दिए। उसमें पानी और गोबर डाल दिए। मेरे बड़े बेटे की कई बार पिटाई की गई है। अब पूरे परिवार को जान से मारने को धमकी दिए हैं। इसलिए गांव छोड़कर दंतेवाड़ा में अपने रिश्तेदार के घर आए हैं। जान से मारने की दी धमकी स्थानीय ग्रामीण राजाराम तामड़े का कहना है कि, मैं यहां बचपन से हूं। नंदू काड़ा, बबलू समेत 4 लोगों ने मारपीट की है। मांस मटन खाने का दबाव बना रहे थे। नंदू सबको भड़का रहा है। तीन दिन से गांव से बाहर है। घर में रहने पर जान से मार देंगे कहते हैं। परिवार के 5 सदस्य दूसरे जगह आकर रह रहे हैं। पुलिस बोली- कार्रवाई किए इस मामले में दंतेवाड़ा के ASP आर के बर्मन ने कहा कि, जैसे ही मामला हमारे संज्ञान में आया हमने तुरंत कार्रवाई की। 4 से 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जांच जारी है। परिवार से कहा गया है कि गांव जाइए, आराम से रहिए। लेकिन वे अभी गांव नहीं गए हैं। उनकी फैमिली में जिनका फोन नंबर हमारे पास था वो भी अभी बंद है। —————– इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… पनीर फैक्ट्री के पानी से 20 एकड़ खेत बंजर: ग्रामीण बोले-बदबू से उल्टी हो रही, स्कूली बच्चे बेहोश होकर गिरे, केमिकल-युक्त पानी खेतों में फेंका छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कपसदा गांव में पनीर फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी ने पूरे गांव की सेहत, खेती और भविष्य को खतरे में डाल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब और खेतों में जहरीला पानी डाला जा रहा है। कैवल्य फ्रेश नाम की पनीर फैक्ट्री के खिलाफ सैकड़ों ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। पढ़ें पूरी खबर…


