खून से लथपथ मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका

कोरबा| पाली थाना क्षेत्र के नगोईभांठा में रहने वाले बुजुर्ग का खून से लथपथ शव घर के किचन मिला है। पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या की आशंका भी जताई है। पुलिस के अनुसार ग्राम नगोईभांठा में परदेशी सिंह मरकाम (62) पिता महेत्तर सिंह मरकाम निवासरत था। पाली थाना पुलिस को सूचना मिली कि घर के किचन में परदेशी सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा है। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट कोरबा से वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह, प्रधान आरक्षक हेमंत चौहान, आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा घटनास्थल पर पहुंचे। मौका निरीक्षण में पाया गया कि मृतक के सिर पर गहरे चोट के तीन निशान है। प्रथम दृष्टया मामला किसी नुकीले कुदाल जैसे हथियार से जानलेवा हमला कर हत्या करने और साक्ष्य छुपाने का प्रतीत हुआ। पुलिस ने जरूरी साक्ष्य संकलित कर एफएसएल परीक्षण के लिए भेजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *