कवर्धा| राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्ति ग्रस्त परिवार को चार-चार लाख रुपए की मान से 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। ग्राम सोनपुरी रानी निवासी इंद्रनाथ की गोवा स्थित कल्गुर बीच में समुद्र में डूबने से मौत हो जाने पर विपत्ति ग्रस्त लक्ष्मी बाई को, ग्राम कोमो निवासी रमेश धुर्वे की पानी में डूबने से मौत हो जाने पर विपत्ति ग्रस्त झाड़ीन को 4-4 लाख रु. की आर्थिक सहायता की मंजूर किए हैं।


