सड़क हादसे में प्रेग्नेंट महिला समेत 3 की मौत:2 बाइक की टक्कर, भाभी को अस्पताल ले जा रहा था देवर, दूसरी बाइक पर नाबालिग सवार थे

अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। रविवार शाम दो बाइकों में सीधी टक्कर हुई। इसमें देवर-भाभी और दूसरी बाइक में सवार एक नाबालिग की जान चली गई। वहीं एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा पुल के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां 3 लोगों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज जारी है। तीन की मौत, एक गंभीर जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के कसकेला निवासी करन यादव (20 साल) अपनी प्रेग्नेंट भाभी रिया यादव (21 साल) को लेकर निकला था। वह अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज इलाज कराने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक में दोनों नाबालिग सवार थे। हादसे की सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल चारों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद देवर-भाभी करन यादव और रिया यादव को मृत घोषित किया। साथ ही दूसरी बाइक में सवार नाबालिग देव मंडल (16 साल) को भी मृत घोषित किया गया। देव मंडल मूल रूप से ओडिशा के संबलपुर का निवासी था और अपने मामा के घर आया था। घायल नाबालिग की शिनाख्त नहीं हो पाई है। किसी ने नहीं पहना था हेलमेट
दोनों बाइकों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि चारों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए। हादसे में तीनों मृतकों के सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आईं। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया गया है। घटना की सूचना पर मृतकों के परिजन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। सभी मृतकों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। आज शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। ————————— क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में 2 सड़क हादसों में 6 की मौत:छुईखदान में खाई में गिरा मालवाहक; बलरामपुर में 2 बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर छत्तीसगढ़ में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में माजदा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। गाड़ी में सवार 10 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *