बिलासपुर में तापमान बढ़ा…आज बारिश के आसार:39 डिग्री पहुंचा पारा; उमस भरी गर्मी ने लोगों को किया बेहाल

बिलासपुर में अब तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह बीते सप्ताह की तुलना में सर्वाधिक है। इस दौरान धूप के चलते उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि, बदली की वजह से अभी भी तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम है। मौसम विभाग ने सोमवार को जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है। इस बार मई में गर्मी से थोड़ी राहत इस बार मई में गर्मी से राहत है। कई मौसमी सिस्टम सक्रिय होने के कारण बदली और बारिश की स्थिति बनी है। वहीं, मौसम विभाग ने मानसून के दस्तक देने का भी अनुमान लगाया है। जिसके असर से बिलासपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बनी हुई है। वहीं, इसके प्रभाव से तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। रविवार को ऐसा रहा मौसम पिछले सप्ताह की तुलना में तापमान बढ़ कर 39.3 डिग्री पर पहुंच गया है। सुबह धूप निकल आई, जिससे उमस भरी गर्मी रही। दोपहर में धूप का असर तेज हो गया, जिसके चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, शाम को आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिससे उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया। हालांकि, नवतपा में अभी तक लू जैसी स्थिति नहीं है। आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार सोमवार को बिलासपुर समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं तेज हवा (40 से 50 किमी प्रतिघंटा) चल सकती है और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। बिलासपुर और आसपास के इलाकों में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बौछारें गिर सकती हैं। अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन, धूप की तपन कम रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *