सोनाखान| जिले में संचालित महत्वाकांक्षी योजना समाधान सेल के अंतर्गत प्राप्त सूचना के आधार पर थाना राजादेवरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम चांदन (त्रिकुटी) में अवैध महुआ शराब बेचते पाए गए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 30 मई को समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479220392 पर प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम चांदन में घेराबंदी कर शंकर लाल साहू को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹10,600 मूल्य की 10 लीटर कच्ची महुआ शराब 160 किलोग्राम महुआ और शराब निर्माण में प्रयुक्त ड्रम आदि सामग्री जब्त की है।


