अहिल्याबाई होलकर की जयंती पंचायत परिसर में पौधे रोपे गए

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम पंचायत ओरमा में अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सरपंच मंजूलता साहू, पंचायत सचिव संतोष साह ने अहिल्याबाई होलकर की जीवन बताई। सरपंच मंजूलता के प्रयास से पंचायत परिसर में तीन छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के बाद विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। पंचायत सचिव ने ग्रामीणों से नशा से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर उप सरपंच रामचंद्र यादव, पंच डोमार कुंभकार, सुदामा साहू, सगुना साहू, संतोष साहू, शिव भजन यादव, विश्वंत भारद्वाज, साहू समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, पूर्व जनपद सदस्य बंधु लाल यादव, कमलेश साहू, बल्लू साहू, फागु सोनकर, गोरेलाल साहू आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *