कोंडागांव में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई:18 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित, 1.11 लाख रुपए का जुर्माना वसूला

कोण्डागांव जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अतुल असैया के नेतृत्व में एक माह में 18 लापरवाह वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने मोटरयान अधिनियम के तहत 27 मामलों में 41,700 रुपए का शमन शुल्क वसूला है। बिना हेलमेट वाहन चलाने के 105 मामलों में 70,200 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। कुल मिलाकर प्रशासन ने 1,11,900 रुपए का शमन शुल्क वसूला है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई आरटीओ अतुल असैया ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा प्राथमिकता है और यातायात व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखा जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। सभी को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए। इससे खुद की और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *