सिमरजीत के गले लगे रवनीत बिट्टू:पैरों को हाथ लगा लिया आशीर्वाद,मान बोले-आप पार्टी का पैट्रोल हुआ खत्म

पंजाब के लुधियाना में आज शिअद(अमृतसर) के प्रमुख सिमरजीत सिंह मान पहुंचे। उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवार नवनीत गोपी का नामांकन दाखिल करवाया। इस दौरान उनका आमना-सामना केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से हो गया। बिट्टू ने सिमरजीत सिंह मान के पैरों को हाथ लगा कर उनसे आशीर्वाद लिया। वहीं मान ने भी बिट्टू को गले लगाया। दोनों के बीच बहुत ही अनुशासनात्मक मुलाकात हुई। आम आदमी पार्टी का पैट्रोल हो चुका खत्म-मान बातचीत करते हुए सिमरजीत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी का पैट्रोल खत्म हो चुका है। इनके पास अब कुछ नहीं रहा। लूटपाट सरकार ने खूब की है। हरियाणा को पानी दिया है। भ्रष्टाचार जमकर किया जा रहा है। कांग्रेस भी दौड़ा में है लेकिन हम भी मुकाबले से पीछे नहीं हटेगे। लोग अब बदलाव चाह रहे है। उप-चुनाव आप सरकार को 2027 का शीशा दिखा देगी। पंजाब बार्डर स्टेट है हम अमन शांति से रहना चाहते है। मान ने कहा कि हम किसी देश के साथ लड़ाई नहीं करना चाहते। लड़ाइयां जब होती है तो अक्सर नुकसान भी होते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *