गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन चोरी की बाइक बरामद की हैं। निमियाघाट थाना के इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि 27 मई की रात अरगाघाट से एक बाइक (डब्लूबी 58 ई 3251) चोरी हुई थी। बाइक के मालिक राहुल शेख की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नावाडीह थाना क्षेत्र के सुरही निवासी शंकर तुरी और सदाम अंसारी को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उनके पास से चोरी की गई बाइक के साथ एक काला रंग का पैशन प्रो और एक सीडी डिलक्स बाइक बरामद की गई।


