कांगड़ा में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:तलाशी में हेरोइन बरामद, कार से आ रहे थे, अमृतसर के रहने वाले

कांगड़ा में नूरपुर पुलिस ने हेरोइन समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया। थाना डमटाल के एक्साइज बैरियर झिकरोटा पर एक हुंडई वर्ना कार से 103.07 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमृतसर के रहने वाले जसविंदर सिंह और मनीत सिंह के रूप में हुई है। साल 2025 में नूरपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 35 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में 762.89 ग्राम हेरोइन, 10.579 किलो चरस और 1.20 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की गई है। जांच में आरोपियों की 17.71 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति भी जब्त की गई है। तस्करी में शामिल 60 लोग गिरफ्तार इस साल पुलिस ने नशा तस्करी में शामिल 60 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 50 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं। 14 आरोपियों के खिलाफ पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रस्ताव भेजे गए हैं। 7 के खिलाफ निरुद्धीकरण के आदेश जारी हो चुके हैं। 31 दिसंबर 2024 को एक आरोपी का अवैध निर्माण भी हिमाचल प्रदेश लैंड रेवेन्यू एक्ट के तहत ध्वस्त किया गया। तीन अन्य मामलों में 1.46 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की गई हैं, जिन पर सक्षम प्राधिकारी के आदेश का इंतजार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *