लुधियाना में अवैध हथियारों समेत तस्कर गिरफ्तार:बस में लाते समय पकड़ा, 4 देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद, मध्य प्रदेश से लाया था

लुधियाना जिले में खन्ना पुलिस ने मध्य प्रदेश से पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई के एक और नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने युवक को बस से हथियार लाते समय गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार आरोपी हरपाल सिंह अमृतसर का रहने वाला है। सिटी थाना-2 खन्ना के प्रिस्टिन मॉल के सामने लगाए गए नाके पर मुखबिर की सूचना पर एक बस को रोका गया। तलाशी में आरोपी के पास से 32 बोर के 4 देसी पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पहली बार मध्य प्रदेश से हथियार लाया था डीएसपी मोहित कुमार सिंगला के अनुसार, 29 मई को की गई इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि यह उसकी पहली बार मध्य प्रदेश से हथियार लाया था। पुलिस ने की सप्लायर की पहचान जांच में खुलासा हुआ कि हरपाल पहले किसान था। बाद में अधिक कमाई के लिए टैक्सी ड्राइवर बना और इसी दौरान अवैध हथियार सप्लायरों के संपर्क में आया। पुलिस ने मध्य प्रदेश में हथियार बेचने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है। खन्ना पुलिस पहले भी कई बार मध्य प्रदेश से जुड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़ कर चुकी है। पुलिस के अनुसार पंजाब में आने वाले ज्यादातर अवैध हथियार मध्य प्रदेश से आ रहे हैं। डीएसपी सिंगला ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क को समाप्त किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *