रेवाड़ी में 6 साल से फरार ठग दबोचा:पॉलिसी के नाम पर ठगे 8 लाख, दिल्ली का रहने वाला, साथी पहले से गिरफ्तार

रेवाड़ी की धारूहेड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में 6 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। ठगों ने पॉलिसी के नाम पर व्यक्ति से 8 लाख रुपए की ठगी की। इस मामले में एक आरोपी पहले से पकड़ा जा चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार आरोपी जावेद सलमानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट गोकलपुरी का रहने वाला है। जांचकर्ता ने बताया कि मामला जनवरी 2019 का है। गांव खटावली के सूबेसिंह को एक फोन कॉल आया। कॉलर ने पॉलिसी के लिए एनओसी की आड़ में 18 हजार रुपए की मांग की। शुरू में सूबेसिंह ने मना कर दिया। लेकिन बार-बार कॉल आने पर उन्होंने पैसे ट्रांसफर कर दिए। बार-बार पैसे मांगने पर ठगी का एहसास इसके बाद आरोपियों ने 40 हजार रुपए और मांगे। सूबेसिंह धोखाधड़ी से अनजान थे। वह लगातार पैसे ट्रांसफर करते रहे। करीब 8 लाख रुपए ट्रांसफर करने के बाद आरोपियों ने 6.10 लाख रुपए और मांग लिए। तब जाकर सूबेसिंह को ठगी का एहसास हुआ। अब तक दो आरोपी गिरफ्तार पीड़ित सूबेसिंह ने धारूहेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में पहले ही एक आरोपी सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। अब दूसरे आरोपी जावेद सलमानी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *