जशपुर में चर्च के सामने कथा करेंगे धीरेंद्र शास्त्री:बिलासपुर में कथावाचक बोले-भारत में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर में,छत्तीसगढ़ में जल्द करेंगे पदयात्रा

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, भारत में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर में है। इसलिए आने वाले समय मे जशपुर में कथा करेंगे। एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च के ठीक सामने कथा करेंगे। भारत हिन्दू राष्ट्र बनकर रहेगा। हमने प्लान बना दिया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की भूमि अद्भुत है। प्रभु श्री राम का ननिहाल है, यहां आकर प्रसन्नता हुई। हम आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे। लेकिन पहले 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करेंगे। नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने पर सीएम-गृहमंत्री पर साधुवाद माओवादियों और नक्सलियों के खिलाफ बस्तर क्षेत्र में जो अभियान चला। उसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री को साधुवाद। नक्सलियों से आग्रह है कि, भारत को भारत रहने दें, मूलधारा में आकर भारत की परंपरा के साथ कदम मिलाकर चलें, ताकि विदेशी ताकतों से लड़ सकें। भारत को अखंड बनाया जा सके। जशपुर में चर्च के सामने करेंगे कथा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, भारत में धर्मांतरण को लेकर सबसे ज्यादा खतरा बस्तर क्षेत्र में है। इसलिए आने वाले समय में जयपुर में कथा करेंगे, जो एशिया की दूसरी सबसे बड़ी चर्च है, उसके ठीक सामने कथा करेंगे। बिलासपुर वालों को धन्यवाद। भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। हमने प्लान बना दिया है। संतों का कमंडल और बागेश्वर धाम का मंडल हिंदू राष्ट्र है। ……………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… 43 मोस्ट-वांटेड नक्सल लीडर्स की प्रोफाइल: तेलंगाना-कर्नाटक समेत 6 राज्यों में एक्टिव; बसवाराजू के बाद मुपल्ला-महेश, प्रभाकर और हिड़मा फोर्स के निशाने पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार एनकाउंटर जारी है। फोर्स ने 2024 से अब तक 402 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें 10 करोड़ का इनामी नक्सली बसवाराजू भी शामिल है। बसवाराजू के एनकाउंटर के बाद उसकी जगह लेने वाले लीडर्स की तलाश नक्सल संगठन को है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *