कुलपति ने कर्मचारियों से एक पौधा लगाने की अपील की

हरित विश्व विद्यालय स्वच्छ विश्वविद्यालय-ब्योमकेश त्रिपाठी
कुलपति ने कर्मचारियों से एक पौधा लगाने की अपील की

अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में वृक्षारोपण की शुरुआत प्रभारी कुलपति प्रो ब्योमकेश त्रिपाठी ने कर दिया है। प्रभारी कुलपति ने विश्व विद्यालय के कर्मचारियों से कहा कि जब आप सुबह उठे तो पहले पौधा लगाए उसके बाद ही जल ग्रहण करे,क्योंकि वृक्ष ही जीवन है,आप अपने जीवन में जितना भी पौधा लगाएंगे उसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। इस दौरान विश्व विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, प्रभारी कुलपति प्रो व्योमकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में फलदार वृक्ष आम और जामुन के साथ और भी पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का श्रीगणेश प्रभारी कुलपति के द्वारा सुबह से किया गया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बावजूद शैक्षणिक एवं गैरशैक्षणिक कर्मचारी ने बढ़ चढ़ के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। डीन एकेडमिक प्रो भूमिनाथ त्रिपाठी ने कहा कि सभी लोगों को पौधे लगा कर अपने विश्व विद्यालय को हरा भरा करना चाहिए।ताकि हमारा विश्वविद्यालय देश के समस्त विश्व विद्यालय में सबसे अलग स्थान रहे।वही प्रो तरुण ठाकुर ने कहा कि सभी शिक्षक अपने सभी विश्वविद्यालय के बच्चों से भी आवाहन किया कि सभी लोग मिलकर पौधा लगाएं और अपने विश्वविद्यालय में आने वाले नए आगंतुक विद्यार्थियों को भी पौधा लगाने के लिए प्रेरित करे।उक्त कार्यक्रम में शामिल शैक्षणिक कर्मचारी में डॉक्टर बिमलेश सिंह, डॉक्टर देवेंद्र सिंह, डॉक्टर संतोष सोनकर, डॉक्टर रविन्द्र शुक्ल, डॉक्टर अमित सोनी, डॉक्टर विजय प्रमाणिक आदि शामिल रहे। गैरशैक्षणिक   कर्मचारी में गोविंद पटेल, ओमेओ रंजन सतपति,  रोहित यादव, श्री संदीप पटेल, राजीव सिंह, राजीवक्ष त्रिपाठी, श्रीमती रश्मि धुर्वे आदि शामिल रहे। प्रभारी कुलपति के अनुसार हम सभी को स्वच्छ और हरित भारत का सरकार के प्रयासों को सार्थक करने के लिए सभी को अपनी भागीदारी देनी होगी। सभी कर्मचारी और छात्रों के सहयोग से हम अपने विश्वविद्यालय के परिसर को निर्मल और हरा भरा बना सकते है। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति को आवाहन के द्वारा एवं उद्यानिकी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में हुआ। उद्यानिकी प्रकोष्ठ डॉक्टर शिवाजी चौधरी, के अतिरिक्त सभी कर्मचारियों ने कार्यक्रम के सफलता में अपनी भूमिका निभाई। 

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *