गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में सोमवार को एक CSP संचालक की हत्या कर दी गई। दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में चार हथियारबंद युवक घुसे और लूट का प्रयास किया। संचालक महेंद्र टुडू ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उनके पेट में दो गोलियां दाग दीं। घायल महेंद्र को पहले देवघर रेफर किया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक ठाकुरनहान के पूर्व मुखिया थे। बदमाश दो बाइक से आए थे पौड़्याहाट थाना प्रभारी विनय कुमार ने घटना की पुष्टि की है। बदमाश दो बाइक से आए थे। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बने CSP केंद्रों की सुरक्षा चिंताजनक है। क्षेत्र में नियमित गश्त नहीं होती। खुफिया तंत्र भी सक्रिय नहीं है। पुलिस प्रशासन को इन केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है।


