कपूरथला में थाने के बाहर परिजनों का प्रदर्शन:बेईं में मिला था युवक का शव, एक आरोपी पकड़ा, दूसरे की गिरफ्तारी की मांग

कपूरथला के गांव नानकपुर के पास काली बेईं में एक माह पहले मिले शव के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मृतक के परिवार ने दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना कोतवाली के बाहर धरना प्रदर्शन किया। मृतक तरनजीत सिंह (21) का शव 29 अप्रैल को बेईं में बहता हुआ मिला था। वह करतारपुर में एक सैलून में काम सीखता था। 27 अप्रैल को काम पर जाने के बाद वह घर नहीं लौटा था। मृतक के पिता जसवंत सिंह ने आरोप लगाया कि कोतवाली थाना एसएचओ आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरे आरोपी को गिरफ्तारी की मांग उन्होंने कहा कि अगर दूसरे आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे अपने समर्थकों के साथ संघर्ष तेज करेंगे। एसएचओ कृपाल सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। जांच में अगर कोई अन्य आरोपी मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *