सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव आयोजित:आध्यात्मिक अवधारणा पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल समूह की बस्सी और कानोता ईकाइयों का वार्षिकोत्सव मंगलवार को रविंद्र मंच पर धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव की थीम आध्यात्मिकता अवधारणा रही। जहां भगवान भोले से जुड़ी आकर्षक प्रस्तुति से बच्चों ने सभी का मनमोह लिया। इस अवसर पर संस्था की ओर से विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। संस्था सचिव आशा सिंह ने बताया- वार्षिकोत्सव में समूह की कानोता और बस्सी इकाई में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पासआउट विद्यार्थियों ने अपने छात्र जीवन के प्रसंग को साझा किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। यहां देखें फोटोज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *