दतिया में दो युवकों के साथ बेरहमी से पिटाई:जमकर लात-घूंसे और बेल्ट बरसाए, लोगों ने बीच-बचाव कराया; पुलिस जांच में जुटी

दतिया के भांडेर तहसील में कुछ बदमाशों ने दो दोस्तों को बेल्ट से बेरहमी से पीटा। जिसका वीडियो मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर सामने आया। घटना तहसील के संकट मोचन हनुमान मंदिर की बताई गई है। वीडियो दो दिन पुराना है। आपसी रंजिश के कारण मारपीट की इस घटना को अंजाम दिया गया। लोगों ने कराया बीच-बचाव वीडियो 10-12 लोग बदमाश दो युवकों की बेल्ट से जमकर पिटाई करते दिख रहे है। दोनों युवक जमीन पर पड़े है और उनके ऊपर जमकर लात-घूंसे बरसाए जा रहे है।मौके पर लोगों की भीड़ जमा थी, जिसमें कुछ लोगों ने बीच बचाव कराया और दोनों युवकों को बदमाशों के जुगल से छुड़वाया। दोनों युवक कस्बा भांडेर के की रहने वाले बताए जा रहे है। जो आपस में दोस्त है। थाने में नहीं पहुंची शिकायत भांडेर टीआई विनीत तिवारी ने बताया कि घटना का वीडियो संज्ञान में है। शिकायत लेकर कोई भी पक्ष थाने नहीं पहुंचा है। वीडियो कहा का है और कितने दिन पुराना है। इस की जांच कराई जा रही है। एक टीम बनाई है, जो आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *