रेत माफिया और खनिज विभाग के बीच विवाद:गाड़ी का कांच तोड़ा, ट्रैक्टर लेकर भागे माफिया; तीन के खिलाफ FIR

अशोकनगर के शाढ़ौरा क्षेत्र के मढ़ी कानूनगो गांव के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने पर माफिया और खनिज विभाग की टीम के बीच झड़प हो गई। माफिया महिलाओं को लेकर आए और विवाद करते हुए खनिज विभाग की टीम की गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसके साथ ही माफिया रेत से भरी ट्रैक्टर लेकर भाग गए। इस मामले में शाढौरा थाने में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। महिला और बच्चों के साथ मिलकर विवाद किया घटना मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे की है। खनिज इंस्पेक्टर दुर्गेश पिप्पल अपने तीन साथियों के साथ सिंध नदी आरोन रोड की ओर चेकिंग करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही मढ़ी कानूनगो गांव के पास पहुंचे तो एक रेत से भरा हुआ ट्रैक्टर आ रहा था, जिसे खनिज विभाग की टीम ने रोक लिया। ट्रैक्टर को रोका तो ट्रैक्टर मालिक छोटेलाल कोरी, राजा कोरी और फूल सिंह कोरी महिलाओं और बच्चों के साथ मौके पर पहुंच गए। वह टीम से विवाद करने लगे। रेत माफियाओं ने खनिज विभाग की टीम पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इस बीच माफिया मौके से ट्रैक्टर छीनकर भाग निकले। तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज घटना के बाद खनिज इंस्पेक्टर थाने पहुंचे और तीनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है। खनिज अधिकारी वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि इससे पहले भी इन लोगों का ट्रैक्टर रेत का खनन करते हुए एक दो बार पकड़ा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *