सराफा दुकानों में चोरी करने वाली ननद-भाभी गिरफ्तार:CCTV कैमरे से मिला था सुराग; दो दुकानों में चोरी किए जेवर भी बरामद

ग्वालियर की मुरार थाना पुलिस ने सराफा दुकानों में ग्राहक बनकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही ननद-भाभी को जनभागीदारी से लगे CCTV कैमरों से मिले फुटेज की मदद से पकड़ा है, वही पुलिस ने पकड़ी गई ननद-भाभी से दो दुकानों में चोरी किए गए जेवर भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस अब पकड़ी गई महिला चोरों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि इन वारदातों के अलावा और कौन-कौन सी वारदातों को अंजाम नहीं दिया है। यह है पूरा मामला मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि दो दिन से गिर्राज जी मंदिर के पास स्थित अग्रसेन ज्वेलर्स और कालीचरण दर्शन लाल सराफ ज्वेलर्स पर वारदातों को महिला चोरों ने अंजाम दिया था। पता चलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर वहां पर लगे जन भागीदारी के कैमरों को चेक किया तो दो महिलाओं के फुटेज मिले। पुलिस ने चौराहों पर लगे CCTV से उनका रूट तैयार किया तो पता चला कि महिलाएं थाटीपुर इलाके से आती हैं। इसका पता चलते ही थाने के सहायक उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह गुर्जर और थाने के अन्य बल को महिला चोरों की तलाश में लगाया। CCTV फुटेज से हुई पहचान पुलिस टीम जब थाटीपुर स्थित नदी पार टाल पहुंची तो पता चला कि जिन महिलाओं को पुलिस तलाश रही है वह ननद और भाभी है और उनके नाम सोनम उर्फ सीमा और पद्मावती उर्फ ममता जाटव हैं और वह मूलत मुरैना के अंबाह की रहने वाली है। इसका पता चलते ही पुलिस उनके घर पहुंची और दोनों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उनके घर से चोरी किए गए जेवर बरामद कर लिए हैं। अब पुलिस पकड़ी गई महिला चोरों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का खुलासा करने में लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *