गढ़वा|परम प्रेम परम दयाल युग पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का मासिक सत्संग का आयोजन किया गया। बिशुनपुर निवासी गुरु भाई शिव कुमार चंदेल के आवास पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम शंख ध्वनि और पुरुषोत्तम की जय घोष किया गया। वहीं श्री श्री ठाकुर जी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित किया गया। आरती किया गया। सभी धर्म ग्रंथ का पाठ किया गया। मौके पर श्री श्री ठाकुर जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर लोगों ने कहा कि सत्संग में जाने से अच्छी-अच्छी बातें सुनने को मिलता है। जिससे अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। इस अवसर पर विजय नंदन प्रसाद सिंह, राजकुमार दादा, शक्ति दास प्रसाद सिंह, अखिलेश दादा, संजय दादा, रघुवीर प्रसाद कश्यप, दिलीप कश्यप, सियाराम पांडेय, कन्हैया राम, अनिल प्रसाद कश्यप,आदित्य कुमार, योगेश्वर प्रसाद, हरिद्वार प्रसाद केसरी, अमित केसरी, श्रेया कुमारी, ख्वाहिश कुमारी, आराध्या कश्यप, गीता देवी, सरिता देवी, मंजू देवी आदि उपस्थित थे।


