कोरबा में SECL कॉलोनी की स्थिति जर्जर:बांकीमोंगरा में 300 क्वार्टर में केवल 2 कर्मचारी रहते हैं, टूटी सड़कें और पानी की समस्या

कोरबा जिले में SECL क्षेत्र की क्षेत्रीय कल्याण समिति ने बांकीमोगरा, सुराकक्षार और बलगी कॉलोनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई गंभीर समस्याएं सामने आईं। कर्मचारी रमेश कुमार ने बताया कि बांकीमोगरा में लगभग 300 क्वार्टर हैं। इनमें से केवल दो क्वार्टर में ही कर्मचारी रह रहे हैं। यहां रहने वाले कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सड़कें जर्जर स्थिति में हैं। कर्मचारी राजेश कुमार ने अपने क्वार्टर की खस्ता हालत का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कई जगहों से पानी रिस रहा है। बारिश के मौसम में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगदीश कुमार ने बताया कि कॉलोनी में व्यायाम के लिए बना जिम भी जर्जर हो चुका है। यहां पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं और गंदगी का माहौल है। सफाई जल्द शुरू करने का मिला आश्वासन कल्याण समिति ने इन समस्याओं को स्टाफ ऑफिसर सिविल और क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक के संज्ञान में लाया। स्टाफ ऑफिसर सिविल ने क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण और सफाई कार्य जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया। हालांकि, बलगी उपक्षेत्र के निरीक्षण में कल्याण समिति ने वहां की साफ-सफाई और कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। निरीक्षण में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक केपी सिंह, स्टाफ ऑफिसर सिविल पटेल, कार्मिक प्रबंधक शुक्ला, उप क्षेत्रीय अभियंता शर्मा और कल्याण समिति के कई सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *