गढ़वा |झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के संगठनात्मक चुनाव को लेकर गढ़वा जिला निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर सोमवार को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा गढ़वा जिला अंतर्गत आने वाले सभी 20 प्रखंड के अध्यक्षों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया। जिसमें गढ़वा के प्रखंड अध्यक्ष नौशाद अली, डंडा प्रखंड अध्यक्ष शिवनारायण चौधरी, रमकंडा प्रदीप यादव, चिनियां चंद्रिका यादव, रंका अकबर अंसारी, बड़गड़ कमलेश प्रसाद, भंडरिया प्रदीप ठाकुर, मेराल पारसनाथ विश्वकर्मा, रमना जगदीश यादव, डंडई सुभाष प्रसाद मेहता, धुरकी कलामुद्दीन अंसारी, सगमा रामेश्वर यादव, बंशीधर नगर राजकुमार राम, भवनाथपुर रामनिवास यादव, खरौंधी जगन्नाथ पाल, केतार जगनारायण यादव, विशुनपुरा शिवबचा यादव, मझिआंव शकील खान, बरडीहा बबलू कुमार रजवार और कांडी के प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव निर्वाचित हुए। इस संबंध में जिलाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि प्रखंड अध्यक्षों के चुनाव के बाद प्रखंड कमेटी का विस्तार किया जाएगा। साथ ही जिलाध्यक्ष का चुनाव की घोषणा पांच जून से लेकर 11 जून तक निश्चित है। जिसमें गढ़वा जिला राष्ट्रीय जनता दल का जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न होने के बाद जिला में राजद का जिला कार्यकारिणी और अन्य संगठन के महत्वपूर्ण पदों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही आने वाले समय में विभिन्न चुनाव को मद्देनजर अभी से ही राष्ट्रीय जनता दल का कार्यक्रम बूथ स्तर से लेकर गांव व टोलों तक पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष बिहार तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारों को लोगों तक पहुंचाना काम किया जाएगा। वहीं अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।


