लुधियाना में महिला से लूटपाट की कोशिश:ग्रामीणों ने हथियारबंद दो बदमाशों को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

लुधियाना देहात के गांव टूसा में एक महिला से पर्स और बालियां छीनने की कोशिश करने वाले दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोपी हरप्रीत सिंह और जगसीर सिंह बुर्ज हरि सिंह रायकोट के रहने वाले हैं। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाश निहंग करतार सिंह के अनुसार दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर एक बुजुर्ग महिला का पर्स और बालियां छीनने की कोशिश कर रहे थे। महिला की आवाज सुनकर गांव के युवक मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने तलवार और अन्य हथियारों से लोगों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। हथियारों के बल पर करते थे वारदातें थाना सुधार के एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी हथियारों के बल पर लूटपाट और चोरी की वारदातें करते थे। पुलिस ने मौके से चोरी का सामान और बाइक जब्त कर ली है। जांच में पता चला है कि हरप्रीत पर पहले से थाना सिटी रायकोट में लूटपाट का मामला दर्ज है। जगसीर सिंह पर लाढोवाल में नशा तस्करी का केस दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। थाना सुधार में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। लालच में फंसे दोनों चोर सूत्रों की माने तो दोनों चोर बाइक पर सवार होकर रायकोट से मुल्लापुर की तरफ चोरी का समान बेचने के लिए जा रहे थे। रास्ते में अकेली महिला को देख कर लालच के जाल में फंसे दोनों आरोपियों ने महिला से पर्स व बालिया छीनने का प्लान बनाया। जैसे ही महिला के साथ वारदात को अंजाम देने लगे, तो लोगो ने दबोच कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस यह पता करने में जुटी है कि आरोपियों ने पहले कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *